Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeTechnology2000 रुपये का नोट वापस ले सकता है भारतीय रिजर्व बैंक

2000 रुपये का नोट वापस ले सकता है भारतीय रिजर्व बैंक

join us-9918956492————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————— 
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 2000 रुपए के नोट को वापस ले सकता है या फिर बड़ी राशि की मुद्राओं की छपाई बंद कर सकता है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ओर से जारी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. आपको बता दें कि सरकार ने 8 नवंबर 2016 को पुराने 500-1000 रुपए के नोट को चलन से बाहर कर 2000 रुपए का नोट शुरू किया था.

एसबीआई की मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि जो भी ज्यादा नोट आरबीआई द्वारा छापे गए हैं उन्हे मार्केट में नही उतारा जाएगा.
2000 रुपए के नोट जल्द होंगे चलन से बाहर

रिपोर्ट में कहा गया है कि तार्किक रुप से देंखें तो आमतौर पर 2000 के जरिए लेन देन करने में हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इस अब ऐसा लगता है कि आरबीई ने 2000 के नोटों को छापना बंद कर दिया है या फिर इनकी छपाई कम कर दी हैं

चलन में फिलहाल है 2,46,300 करोड़ रुपए के नोटों 
आरबीआई ने 8 दिसंबर 2017 तक 15,78,700 करोड़ रुपए की कीमत वाले बड़े नोटों की छपाई की है, जिसमें से 2,46,300 करोड़ रुपए मूल्‍य के नोटों की आपूर्ति बाजार में नहीं की गई है. यह बात भारतीय स्‍टेट बैंक (एसबीआई) ने बुधवार को जारी अपनी एक रिपोर्ट में कही है.
आंकड़ों पर एक नजर
> एसबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मार्च 2017 तक 3,501 अरब रुपये के छोटी राशि के नोट चलन में थे.
> 8 दिसंबर तक 13,324 अरब रुपये तक की बड़ी राशि के नोट चलन में थे.
> लोकसभा में वित्त मंत्रालय ने कहा है कि आरबीआई ने अभी तक 500 रुपये के 16957 करोड़ नोट और 2,000 के 3654 करोड़ नए नोटों की छपाई की है.
> इन सभी नोटों की कुल राशि 15787 अरब रुपये हैं.
> इस आरबीआई ने 2,463 अरब रुपये की ज्यादा नोटों की छपाई कर दी है.
पिछले साल शुरू हुआ था नोट
सरकार के इस कदम से नकदी संकट पैदा हो गया था और बंद हो चुके नोटों को बदलने और बैंक में जमा करने के लिए लंबी-लंबी लाइन लग गई थीं. आरबीआई ने 2000 का नया नोट पेश किया था और साथ ही साथ 500 रुपए का नए आकार का नोट भी जारी किया था. आरबीआई ने पहली बार नोटबंदी के बाद 200 रुपए का नोट भी जारी किया है.

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular