Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसामूहिक समारोह में 18 जोड़ों के विवाह संपन्न, दी शुभकामनाएं

सामूहिक समारोह में 18 जोड़ों के विवाह संपन्न, दी शुभकामनाएं

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। शहर के ऑडिटोरियम में कश्यप समाज द्वारा सामूहिक विवाह एवं निकाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान तमाम नवविवाहित जोड़ों ने आजीवन एक दूसरे के साथ रहने की सौगंध ली।
पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने आयोजन में सम्मिलित होकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर शहर के शहर के बड़े व्यापारी स्वर्गीय सरदार गुणवंत सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि नौजवान राजेश कश्यप और उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र हैं जिन्होंने अपने समाज को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान किया है। विवाह एवं निकाह समारोह में लगभग अठारह जोड़ो का विवाह सुनिश्चित हुआ। यह विवाह समारोह गरीब लोगों एक अच्छा विकल्प है जिससे बहुत ही लोग जुड़ते जा रहे हैं। इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, सरदार भूपेंद्र सिंह, अजय वर्मा बबलू, सपा नेता धर्मेन्द्र यादव, हशमत अली गुड्डू एवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular