Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarquee18 मई से गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक ट्रेन

18 मई से गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक ट्रेन

18 मई से गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक ट्रेन
कानपुर महानगर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त सुविधालये मुहैया कराने के लिए गांधी धाम से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। बताया जाता है कि यह ट्रेन सप्ताह में एक बार चलेगी तथा इसका संचालन आगामी 18 मई से 18 जून तक किया जायेगा।
 इस सम्बन्ध में बताया गया कि ट्रेन संख्या 09491 गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक ग्रीष्म ट्रेन 18 मई से हर शुक्रवार को शाम 5.40 बजे गांधीधाम स्टेशन से रवाना होगी जो दूसरे रोज 11.25 बजे कानपुर स्टेशन पर पहुंचगी। यहां पांच मिनट रूकने के बाद लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, सियांन, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, मुगेर होते हुए तीसरे रोज शाम छह बजे फिर भागलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक ट्रेन 21 मई से हर सोमवार को सुबह 6.30 बजे भागलपुर स्टेशन से रवाना होगी जो तय रूटों से होते हुए दूसरे रोज देर रात 1.35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी, यहांदस मिनट रूकने के बाद ट्रेन निर्धारित मार्गो से होती हुई तीसरे रोज सुबह आठ बजे गांधीधाम पहुंचेगी। बताया जाता है कि इस ट्रेन में तीन एसी थर्ड क्लास, सात स्लीपर, चार सामान्य एक भोजनयान व दो एसएलआर बी के कोच होंगे।
 सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular