Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomeMarquee18वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संस्थापक...

18वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संस्थापक बी0एन0 सिंह

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA
18वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संस्थापक बी0एन0 सिंह

लखनऊ । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ0प्र0 के संस्थापक, केन्द्र प्रान्त वेतन भत्ते एक समान की मांग को लेकर कर्मचारियों को आन्दोलन के धार देने वाले स्वर्गीय बी0एन0 सिंह की 18वीं पुण्य तिथि पर गुरुवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले जिलाध्यक्ष बी0एस0 डोलिया के नेतृत्व में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के समीप कर्मचारी प्रेरणा स्थल बी0एन0 सिंह की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन हुआ। सभा में कर्मचारियों द्वारा अपने नेता को याद करते हुए भावभीन श्रद्धांजली अर्पित की गई। परिषद के अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी पूर्व अध्यक्ष रामजी अवस्थी  महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, संगठन मंत्री, संजीव गुप्ता ने स्वर्गीय सिंह के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह, जिलामंत्री अमिता त्रिपाठी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, मुकेश जोशी, जितेन्द्र, धर्मपाल साहू शीला कपूर, किरन कुमारी, मणि नायर, रजनीश अरोरा, अमरजीत मिश्रा, आई0एन0 त्रिपाठी, इं0 दिवाकर राय, इं0 एस0के0 त्रिपाठी राजर्षि त्रिपाठी, अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र तिवारी, अशोक कुमार सिंह, नवेद उस्मानी, अब्दुल मन्नान, अशोक पाण्डेय, राजेश कुमार, अनिल कुमार पाठक, रामवीर सिंह, सूर्य प्रकाश सहित बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारी उपस्थित रहे और सभा का संचालन प्रन्तीय महामंत्री शिवबरन सिंह यादव द्वारा किया गया। श्रद्धांजली सभा का समापन जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular