Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurराष्ट्रीय लोक अदालत में हमीरपुर में 13,642 वादों का निस्तारण, 5.67 करोड़...

राष्ट्रीय लोक अदालत में हमीरपुर में 13,642 वादों का निस्तारण, 5.67 करोड़ की राशि पर सुलह

हमीरपुर, 10 मई 2025: आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के तत्वाधान में दिवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मनोज कुमार राय के निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रधान जज/परिवार न्यायालय ज्ञान प्रकाश सिंह, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के अरुण कुमार मल्ल, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भगवान दास दीक्षित, प्रैक्टिस एंड प्रोसेसिंग बार के अध्यक्ष मनीराम वर्मा, प्रथम अपर जिला जज प्रलाद सिंह-II, स्थाई लोक अदालत के प्रमोद कुमार-IV, विशेष जज (आ.व.अ.) व लोक अदालत के नोडल अधिकारी अनिल कुमार खरवार, विशेष जज (एससी/एसटी एक्ट) उदय वीर सिंह, विशेष जज (द.प्र.क्ष.) रनवीर सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह-IV, सिविल जज (सी.डि.) निहारिका जायसवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेंद्र कुमार पांडेय, सिविल जज (सी.डि.)/एफटीसी वंदना अग्रवाल, सिविल जज (जू.डि.)/एफटीसी शैली शरण सहित अन्य मौजूद रहे।लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कुल 13,642 वादों का निस्तारण हुआ। विभिन्न न्यायालयों द्वारा 3,192 वाद निस्तारित किए गए, जिनमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 1,366, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राठ द्वारा 754, सिविल जज (जू.डि.) मौदहा बृजेश कुमार पटेल द्वारा 372, सिविल जज (जू.डि.) राठ पंकज कुमार कुशवाहा द्वारा 182 वाद शामिल हैं। राजस्व विभाग द्वारा 10,085 और बैंकों द्वारा 17,562 में से 365 वादों का निस्तारण हुआ।इस दौरान बैंकों और राजस्व विभाग द्वारा सुलह-समझौते से 4,71,08,279 रुपये की राशि प्राप्त हुई, जबकि न्यायालयों द्वारा निस्तारित वादों में 96,59,506 रुपये की राशि समझौते के रूप में प्राप्त हुई। कुल मिलाकर 5,67,67,785 रुपये की राशि पर सुलह हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular