Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaकिसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि गांधी पार्क में मनाई...

किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि गांधी पार्क में मनाई गई

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। किसानों के मसीहा, भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की 11 वीं पुण्यतिथि गांधी पार्क निकट सिविल लाइन फैजाबाद में मनाई गई उक्त अवसर पर भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया तथा चौधरी टिकैत के द्वारा किए गए आंदोलनों उनकी कृतियों पर प्रकाश डाला गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, किसानों को मिष्ठान वितरित किया गया  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत 8 साल की उम्र में बालियान खाप के चौधरी का पद संभाला और  बाद में बिजली समस्या को लेकर किए गए बड़े आंदोलन के बाद देश व प्रदेश में किसान नेता की के रूप में पहचान हासिल किया चौधरी टिकैत देश के किसानों के हितों में बड़े -बड़े आंदोलन किए जिन्हें देश व विदेशों में बेताज बादशाह की उपाधि दी गई चौधरी टिकैत अंतिम क्षणों में निवर्तमान प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह द्वारा हाल-चाल लेने के संबंध में किए गए फोन तथा विश्व के किसी भी अस्पताल में इलाज कराने के आश्वासन पर चौधरी टिकैत ने कहां की किसानों की समस्या समाधान ही मेरा इलाज होगा।जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जोकि अपने संघर्षों के बल पर देश विदेश में किसान नेता के रूप में ख्याति हासिल की है।
   कार्यक्रम को युवा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जगतपाल सिंह ,अरविंद यादव, राम गणेश मौर्य, रंजीत कोरी, जिला कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद वर्मा वरिष्ठ संगठन मंत्री शोभाराम यादव, महानगर अध्यक्ष अजय यादव, जगन्नाथ पटेल राम जगत यादव, संतोष वर्मा, राजमणि यादव, सुनील यादव, हरीश चंद्र सिंह सिपाही, राम वचन, कृष्णा वर्मा, झिन्कू अली, जितेंद्र कुमार, उर्मिला निषाद, राधा देवी, श्रीमती ,शांति आदि लोगों ने संबोधित किया। भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों किसानों को मिष्ठान वितरित किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular