Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarquee109 जोड़ों ने लिए सात फेरे तो 2 का हुआ निकाह।

109 जोड़ों ने लिए सात फेरे तो 2 का हुआ निकाह।

अवधनामा संवाददाता

अग्नि को साक्षी मान एक दूजे के हुए 111 जोड़े।

चोपन/सोनभद्र – स्थानीय रेलवे ग्राउंड में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 109 जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर जीवन भर के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया। वही 2 मुस्लिम जोड़ो को मौलाना सद्दाम हुसैन कादरी ने निकाह पढ़ाया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोड़, ब्लाक प्रमुख लीला देवी गौड़ ने सर्वप्रथम गणेश जी का आरती पूजन किया। तत्पचात वैवाहिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंत्री संजीव गोड़ ने बताया कि गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह समारोह पूर्वक संपन्न कराने के लिए सरकार की ओर से योजना शुरू की गई है। सामूहिक विवाह योजना का लाभ सभी पात्र जनों को मिल सके इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने जोडो को आशिर्वाद देते हुये कहा कि इस सरकार मे हर गरीब कन्याओं की शादी भी सरकार द्वारा धूमधाम से कराया जा रहा है। जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है शादी मे गृहस्थी का सारा समान समेत पैसा भी खाते मे देने की व्यवस्था है। क्षेत्र मे सामुहिक शादी को लेकर लोगों मे काफी उत्साह देखा गया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि नवदंपत्तियों को मिलने वाले 35 हजार रूपए उनके खाते में कुछ दिनों के अंदर भेज दिए जायेंगे तथा गृहस्थी के सामान इत्यादि को नवदंपतियों को एक समय निर्धारित कर ब्लाक पर बुलाकर दे दिया जायेगा। इस मौके पर जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी,वीडियो शुभम बरनवाल,समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर सिंह, ग्राम प्रधान रामसजीवन यादव,प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव, पंडित दिलीप शास्त्री,अंब्रीश श्रीवास्तव इत्यादि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular