HomeMarquee31 लाख रुपये के 105 खोए मोबाइल बरामद, मोबाइल वापस पाकर चेहरों...

31 लाख रुपये के 105 खोए मोबाइल बरामद, मोबाइल वापस पाकर चेहरों पर लौटी मुस्कान

महराजगंज। पुलिस ने एक बार फिर तकनीक और सक्रिय पुलिसिंग का बेहतर उदाहरण पेश करते हुए 105 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों और CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज आवेदनों के आधार पर मोबाइलों की तलाश शुरू की गई। आधुनिक तकनीकी संसाधनों और लगातार निगरानी के जरिए टीम ने मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, अधिकांश मोबाइल बाजारों, यात्रा के दौरान, शादी-विवाह समारोहों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक पार्कों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गुम हुए थे। सत्यापन और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके मालिकों को वापस कर दिए गए।मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने महराजगंज पुलिस व सर्विलांस टीम का आभार जताया।

बीते तीन महीनों में सर्विलांस सेल अब तक कुल 307 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके इस सफलता में सर्विलांस सेल और तकनीकी टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular