Monday, March 17, 2025
spot_img
HomeMarquee झूठ का पुलिंदा है सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां- हलीम अंसारी।

 झूठ का पुलिंदा है सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां- हलीम अंसारी।

 

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज: यूपी में योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार के सौ दिन पूरे होने पर विपक्षी दलों ने सरकार की उपलब्धियों की आलोचना की है। कांग्रेस नेता हलीम अंसारी ने सरकार की उपलब्धियों को झूठ का पुलिंदा बताया है। वहीं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हलीम अंसारी ने कहा कि सरकार का असल हाल सौ दिन चले अढ़ाई कोस जैसा है।
अंसारी ने कहा कि योगी सरकार के 100 दिनों में सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र और कमजोर हुआ है। मुख्यमंत्री ने जिन उपलब्धियों को बताया है, वे सब झूठ का पुलिंदा और भाजपा की फरेबी राजनीति का हिस्सा है। जनता इसकी सच्चाई समझ चुकी है। भाजपा सरकार विद्वेष की भावना से कांग्रेस पार्टी व अन्य विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है।
योगी सरकार 100 दिनों में विकास के सपने तो खूब दिखाती रही लेकिन जमीन पर उसकी एक भी योजना नहीं दिखाई दे रही है। किसान और नौजवान आत्महत्या पर विवश है। भाजपा सरकार के 100 दिन अन्याय, अत्याचार, अपराध, अहंकार, लूट, हत्या, दलाली, भ्रष्टाचार के रूप में जाने जाएंगे।
भाजपा ने प्रदेश को क्राइम स्टेट बना दिया है। भाजपा समाज में धर्म के नाम पर नफरत बांटने की राजनीति करके सत्ता में बने रहना चाहती है। हलीम अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार झूठी उपलब्धियों के खर्रे भले ही बांट ले, लेकिन सरकार का असल हाल 100 दिन चले अढ़ाई कोस जैसा है।
उन्होंने यह भी कहा कि बेरोजगारी और घूसखोरी के चलते छात्र किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं, सरकार ने 10,000 भर्तियों का वादा किया था लेकिन इसके सापेक्ष केवल 940 भर्तियां हुई हैं। लोग बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। छात्रों महिलाओं और किसानों से किये गए वादे भी भाजपा सरकार में पूरे नहीं हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular