Sunday, March 2, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhगोआश्रय स्थलों की दशा में सुधार चारा को 1.54 लाख डीएम ने...

गोआश्रय स्थलों की दशा में सुधार चारा को 1.54 लाख डीएम ने किया दान

 

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की पहल पर गुरुवार को गोआश्रय स्थलों की दशा में सुधार और पशुओं को चारा, पानी आदि की व्यवस्था के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से अपना एक दिन का वेतन दिया। यह अभियान लगातार चलता रहेगा। अभियान के पहले ही दिन कुल 1.54 लाख रुपये इकट्ठा हो गए हैं।डीएम ने बताया कि इस पैसे का उपयोग गोआश्रय स्थलों में रह रहे लावारिश पशुओं को चारा, पानी, उनको छाया के लिए उचित प्रबंध किया जाएगा। डीएम ने सभी लोगों से अपील किया है कि जो भी चाहे वह अपनी स्वच्छा से इन पशुओं के भोजन, पानी आदि के लिए मदद कर सकता है। डीएम ने बताया कि उनका यह लगातार अभियान जारी रहेगा। ताकि अधिक से अधिक लोग मदद के लिए आगे आएं और गोआश्रय स्थल और उसमें रहने वाले पशुओं की दशा में सुधार हो सके।

0
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular