रजत श्री फॉउंडेशन महिला दिवस पर आयोजित करेगा शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह
– 09 मार्च को लाजपत भवन मोतीझील में होगा भव्य कार्यक्रम
– समाजसेवा में अग्रणी संस्था है रजत श्री फॉउंडेशन
– संस्था के अध्यक्ष अरविंद सिंह और महामंत्री दीप्ती सिंह ने दी जानकारी
– भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट समाजसेवा के लिये 21 महिलाओं को “शक्ति स्वरूपा” सम्मान से नवाजेगी संस्था

कानपुर महानगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाजसेवा के कार्यों की अग्रणी संस्था रजत श्री फॉउंडेशन एक “शक्ति स्वरूपा” सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है। यह भव्य सम्मान समारोह 09 मार्च को लाजपत भवन ऑडिटोरियम मोतीझील में आयोजित होगा। आयोजित इस सम्मान समारोह में संस्था द्वारा उत्कृष्ट समाजसेवा के लिये शहर की 21 महिलाओं को शक्ति स्वरूपा सम्मान से नवाजा जायेगा।
संस्था के अध्यक्ष अरविंद सिंह और महामंत्री दीप्ती सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि हमारी संस्था रजत श्री फॉउंडेशन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह आयोजित करेगी। इस सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि कानपुर महानगर की महापौर प्रमिला पाण्डेय रहेंगी। उन्होंने बताया कि संस्था विगत कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में 09 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष्य में शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान समाजसेवा का कार्य कर रही विभिन्न क्षेत्रों की 21 महिलाओं को उनकी विशेषता के अनुसार शक्ति स्वरूपा सम्मान दिया जायेगा।
साथ ही उन्होंने बताया कि समारोह में कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंच पर जहाँ राजस्थानी नृत्य, बैले डांस, कत्थक नृत्य आदि की शानदार प्रस्तुति लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र होगी वहीं झाँसी की रानी का नाट्य रूपांतरण, महिला सशक्तिकरण का नुक्कड़ नाटक और बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ उत्साह वर्धन हेतु 11 बेटियों का सम्मान के साथ सुर संगीत कार्यक्रम का आयोजन होगा।
जानकारी देने के दौरान रजत श्री फॉउंडेशन के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद सिंह, महामंत्री दीप्ती सिंह (एडवोकेट) उपाध्यक्ष भावना अदलखा और कोषाध्यक्ष अनीता सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





