Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeTechnologyफ़ेसबुक का नया टूल जिसे प्रोफ़ाइल पिक्चर होगी सुरक्षित

फ़ेसबुक का नया टूल जिसे प्रोफ़ाइल पिक्चर होगी सुरक्षित

देखे पूरी खबर————————————————–
फेसबुक ने भारत में नया टूल शुरू किया है, जिनसे प्रोफाइल पिक्चर को डाउनलोड और शेयर करने से सुरक्षित रखा जा सकेगा. इस कदम से तसवीरों का दुरुपयोग कम हो सकता है. फेसबुक पर प्रोफाइल पिक्चर की मदद से लोग एक दूसरे को ढूंढते हैं और एक दूसरे से जुड़ते हैं. बहरहाल, हर कोई प्रोफाइल पिक्चर लगाने को सुरक्षित नहीं मानता है.

फेसबुक के शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ महिलाएं अपनी ऐसी प्रोफाइल पिक्चर शेयर करने को सुरक्षित नहीं मानतीं जिसमें उनका चेहरा दिखता हो, क्योंकि उनको डर है कि उनकी तसवीर का दुरुपयोग को सकता है.

नयी दिल्ली स्थित ‘सेंटर फॉर सोशल रिसर्च एंड लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन’ सहित कई संगठनों के साथ मिलकर नये टूल विकसित किये गये हैं. फेसबुक की प्रोडक्ट मैनेजर आरती सोमान ने कहा, हम नये टूल शुरू कर रहे हैं जो भारत में लोगों को इस संदर्भ में अधिक नियंत्रण देगा कि प्रोफाइल पिक्चर कौन डाउनलोड और शेयर कर सकता है.

सोमान ने कहा, इसके साथ हम वे रास्ते भी तलाश रहे हैं जिनके जरिये लोग प्रोफाइल पिक्चर के साथ आसानी से डिजाइन जोड़ सकते हैं. इसे हमारे शोध ने दुरुपयोग रोकने में मददगार पाया गया है. उन्होंने कहा, भारत में मिले अनुभव के आधार पर हम इसे जल्द ही दूसरे देशों में शुरू करेंगे.

नये टूल के जुड़ने के बाद फेसबुक का इस्तेमाल करने वाले लोग प्रोफाइल पिक्चर को डाउनलोड, शेयर नहीं कर सकेंगे और किसी दूसरी जगह भेज नहीं सकेंगे. सोमान ने कहा कि फेसबुक पर जो आपके मित्र नहीं हैं, वो आपके साथ कुछ टैग नहीं कर सकेंगे.


विज्ञापन

हमें सभी जिलों में ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर और विज्ञापन प्रतिनिधि की जरुरत है संपर्क करे-9918956492

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular