Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeहड़ताल के कारण पासपोर्ट आवेदकों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना

हड़ताल के कारण पासपोर्ट आवेदकों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना

JOIN US -9918956492————–

आश्वासन के बाद काम पर वापस लौटे हड़ताली पासपोर्ट कर्मी
हड़ताल के कारण पासपोर्ट आवेदकों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना
गोरखपुर । ऑल इंडिया पासपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन, लखनऊ यूनिट के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय व सचिव संजीव सक्सेना के निर्देश पर पीएसके गोरखपुर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पासपोर्ट कर्मी हड़ताल पर रहे। हालाँकि दोपहर बाद मांगे मान लिए जाने और किये गए स्थानांतरण को स्थगित कर दिए जाने के बाद पासपोर्ट कर्मी अपने काम पर लौट आये। सोमवार की सुबह जब पासपोर्ट कार्यालय खुला तो एक तरफ आवेदकों की भीड़ थी तो दूसरी और पासपोर्ट कर्मी कार्यालय से बाहर हड़ताल और धरने पर बैठे थे तो किसी अनहोनी और तनाव की आशंका के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान कार्यालय के बाहर तैनात थे। बताते चलें कि सोमवार के दिन पासपोर्ट सेवा केंद्र पर गोरखपुर एवं बस्ती मंडल के विभिन्न जनपदों के लगभग 900 से ज्यादा आवेदकों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रखा था लेकिन हड़ताल के कारण अधिकांश आवेदकों को निराश लौटना पड़ा सबसे ज्यादा दिक्कत उन आवेदकों को हुई जिनका 31 जुलाई को तीसरा और अंतिम अपॉइंमेन्ट था । क्योंकि नियमानुसार तीसरे अपॉइंटमेंट की तिथि पर उपस्थित न होने पर फीस के रूप में जमा पंद्रह सौ रुपए लैप्स हो जाने का खतरा था। बाद में ऐसे आवेदकों के लिए कार्यालय में एपीओ सैमुअल कुंजूर ने दूसरी व्यवस्था कर दी ताकि उन आवेदकों का पैसा लेप्स न हो। सोमवार को हड़ताल खत्म होने के बाद लगभग 333 आवेदकों के आवेदन पर कार्यालय द्धारा कार्यवाही पूर्ण की गई।
इससे पहले शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों जैसे कैडर रिव्यू, रिवीजन ऑफ रिक्रूटमेंट रूल, ट्रांसफर पालिसी, डेप्यूटेशन ऑफ एपीओ, प्रमोशन इत्यादि लंबित मांगों के प्रति मंत्रालय की उदासीनता से त्रस्त होकर पासपोर्ट कर्मियों ने भोजनावकाश में गोरखपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में नारे बाज़ी करते काला फीता लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया था। गोरखपुर पीएसके पर हड़ताली कर्मियों का नेतृत्व आरपी ठाकुर ने किया जबकि शिव कुमार त्रिपाठी, राकेश कुमार, रामपूजन गौतम, संजीव अरोरा, राम लखन, सुधाकर मिश्रा आदि तमाम पासपोर्ट कर्मी हड़ताल खत्म होने तक कार्यालय के मुख्य गेट पर जमे रहे।
—————————————————————————————————————-
डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular