होली और जुमा एक ही दिन है. ऐसे में भाईचारा और आपसी मेल जोल को बढ़ावा देने के लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अनोखी पहल की है. उन्होंने होली को देखते हुए जुमे की नमाज का वक्त बदल दिया है.

ईदगाह ऐशबाग लखनऊ के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मस्जिदों से अपील की कि वे जुमे की नमाज का समय आधे घंटे से एक घंटा आगे बढा दें. मौलाना खालिद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य भी हैं.
उन्होंने कहा, मैं तमाम मुसलमानों से अपील करता हूं कि वह नमाजे जुमा एक बजे के बाद अदा करें, जिससे किसी भी विवाद से तो बचा ही जाएगा साथ में गंगा जमुनी संस्कृति की मिसाल भी पेश होगी. उन्होंने कहा कि कई जगह पर आबादी मिली जुली है जहां पर मस्जिदें भी हैं ऐसे में एहतियात बहुत जरूरी है. उन्होने कहा की ईदगाह शबाग में भी नामज 1.45 बजे होगी जो नियमित जुमा को 12 . 45 बजे होती थी.
बता दें की शुक्रवार मतलब जुमा के दिन होली हैं. लखनऊ, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, बरेली, मेरठ समेत कई जिलों में दो मार्च को जुमे की नमाज होली के मद्देनज़र 12.30 से एक के बजाये एक बजे से 1.45 बजे के बीच होगी.
https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8





