Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeहुनर मन्दों ने रोशन किया शहर का नाम

हुनर मन्दों ने रोशन किया शहर का नाम

हुनर मन्दों ने रोशन किया शहर का नाम

कानपुर। एसोसियेटिड बोर्ड ऑफ रॉयल स्कूल ऑफ म्यूजिक के द्वारा लॉ मार्टिनयर स्कूल लखनऊ में 10 फरवरी को आयोजित म्यूजिक कंसर्ट में शहर के मैथाडिस्ट हाईस्कूल के छात्रों को सर्वाधिक 14 पुरस्कार मिले।


स्कूल की प्रिसिंपल ने वाई गबराल ने बताया कि बच्चों ने अपनी कला का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। पाश्चात्य शास्त्रीय संगीत में स्कूल ने उत्तर भारत में पहला और देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
पुरस्कार पाने वाले बच्चों में शेकीनाह रेचल पीटर्स, भाव्या सिंहा, साइमन नैथनी लाल, अंकित जॉलिन टॉपनो, अदिव अग्रवाल, आदित्य गौड़ विनायक पुरवार, प्रियल भागर्व, गौरांग मिश्रा, रिवी श्रीवास्तव, अनुष्का सिंह, तरूनिका चौधरी, तरंजिया चौधरी, अन्नया सिंह हैं।
संगीताचार्य कृष्णकांत दीपक ने बताया कि इस वक्त बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में 60 बच्चे तरह-तरह की पाश्चात्य संगीत सीख रहे हैं।इसके प्रमाण पत्र की अंतर्राष्ट्रीय मान्यता है।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular