रुदौली (फ़ैज़ाबाद)कोतवाली रूदौली के अंतर्गत रुदौली डिग्री कालेज के पास भेलसर रुदौली मार्ग पर बोलेरो का गेट खोलने से बाइक सवार टकराया। हुआ एक्सीडेंट,तीन युवक गंभीर हालत में सड़क पर पड़े रहे।रुदौली की ओर निकल गई बोलेरो।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार रूदौली से भेलसर की ओर जा रहा था कि तभी रूदौली डिग्री कॉलेज के निकट विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो सवार ने अचानक गेट खोल दिया जिससे एक बाइक सवार टकराया और इस बाइक से अन्य बाइक टकरा गई जिसमें 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल युवक शुजागंज निवासी आदिल पुत्र हारून उम्र लगभग 28 वर्ष है व् मो0 हुसैन आयु 23 वर्ष पुत्र सै0 हुसैन निवासी चिर्रा व् शहेंशाह आलम आयु 30 वर्ष पुत्र जव्वाद बेग निवासी चिर्रा बताये गए।सूचना पाकर मौके पर भेलसर चौकी के सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह पहुँचे और अपने वाहन से घायलों को सीएचसी पहुँचाया।घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ मदन बरनवाल ने 2 गंभीर रूप से घायल आदिल व् शहेंशाह को ज़िला चिकित्सालय फैज़ाबाद रिफर कर दिया।प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक घायल युवक काफी देर तक घायल अवस्था में सड़क पर ही पड़े रहे सूचना के एक घंटा तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची अन्त में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने अपने वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।
ताहिर रिज़वी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





