Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeहाईवे के किनारे पेड़ से लटकता हुआ दिव्यांग युवती का शव मिला

हाईवे के किनारे पेड़ से लटकता हुआ दिव्यांग युवती का शव मिला

हाईवे के किनारे पेड़ से लटकता हुआ दिव्यांग युवती का शव मिला
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज के फत्तेखेङा गाँव में हाइवे किनारे वनविभाग के ईटो के थाले के अन्दर लगे पेङ में दुपट्टे के सहारे एक दिव्यागं महिला का शनिवार की सुबह सदिग्ध परिस्थितियों मे शव लटकता देख ग्रामीणो ने प्रधान को सूचना दी।प्रधान की सूचना के बाद मौके पर पहुँची मोहनलालगंज पुलिस ने आस-पास के लोगो को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरु किये। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे एक युवक ने मृतका की पहचान अपनी बहन के रूप में की।जिसके बाद पुलिस थाले को तोङकर मृतक के शव को पेङ से उतरवाने के बाद शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा दिया‌।वही ग्रामीणो ने हत्या कर शव को दुपट्टे के सहारे थाले में लटकाये जाने की आशंका व्यक्त की है।वही पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या किये जाने की बातकहकर पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही किये जाने की बात कह रही है।
निगोहाँ के मदापुर निवासी मनीष कुमार गुप्ता ने बताया बीते शुक्रवार की दोपहर दो बजे उनकी बहन लक्ष्मी गुप्ता(28वर्ष) दवा लेने के लिये मदापुर मन्दिर चौराहे पर डाक्टर के पास गयी थी लेकिनदेर शाम तक वापस नही लौटी जिसके बाद अन्य भाईयों के साथ बहन की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नही चल सका जिसके बाद देर रात निगोहाँ थाने पहुँचकर पुलिस को बहन की गुमशुदगी की तहरीर देकर लौट आये।शनिवार की सुबह गाँव के कुछ लोगो ने एक किलोमीटर दूर स्थित फत्तेखेङा गाँव में हाइवे किनारे वनविभाग के थाले के अन्दर लगे पेङ में रूपट्टे के सहारे  एक महिला का शव मिलने की बात कही‌।जिसके बाद मौके पर पहुँचकर मृतका की शिनाख्त अपनी बहन लक्ष्मी गुप्ता के रूप में की।शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने थाले को तोङकर महिला के शव को बाहर निकलवाकर शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया है।वही ग्रामीण हत्या कर महिला के शव को थाले में लगे पेङ से दुपट्टे के सहारे लटकाते जाने की बात कह रहे है।इस्पेक्टंर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।परिजनो ने भी किसी पर भी कोई आरोप नही लगाया पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
चार साल पहले हुआ था विवाह…
भाई मनीष ने बताया बहन लक्ष्मी दो‌नो पैरो से दिव्यागं थी चार साल पहले पिता ब्रज मोहन गुप्ता ने लवलेश निवासी रतौली थाना हैदरगढ जनपद बाराबंकी से किया था लेकिन शादी के बाद ससुरालीजन प्रताङित करने लगे जिसके बाद पति को छोङकर बहन लक्ष्मी हम लोगो के पास रहने लगी थी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular