बृजेंद्र बहादुर मौर्य——— बनवारी लाल कंछल बेचते है पद-उ०प्र० व्यापार मण्डल(पंजी) हर जिले में 15 लाख की उगाही के टारगेट का लगाया आरोप
लखनऊ।बनवारी लाल कंछल गुट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अनेकों जिलों के सैकड़ों व्यापारियों ने प्रेस वार्ता कर बनवारी लाल कंछल के उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से नाता तोड़ने का एलान किया तथा अलग-अलग व्यापारियों ने मिलकर स्वयं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल पंजीकृत के नाम से अलग व्यापार मंडल का गठन किया जिसमें सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से व्यापारी नेता राधेश्याम नारंग को प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर चुना तथा प्रदेश प्रभारी नवीन मक्कड़ व प्रांतीय महामंत्री महेश गुप्ता चिन्मय भारद्वाज व सरदार धर्मवीर सिंह बग्गा व कोषाध्यक्ष राजन बत्रा चुने गए तथा संस्थापक वेद प्रकाश गुप्ता विधायक अयोध्या एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता रामबाबू रस्तोगी संस्थापक बने तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष असलम सैफी व प्रांतीय सदस्यता प्रभारी हन्नी लाम्बा व प्रांतीय युवा अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा चुने गए।इस अवसर पर अलग हुए गुट के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि प्रदेश में काफी समय से कुछ व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को शासन व प्रशासन के समक्ष नहीं रख पा रहे थे क्योंकि उनके प्रतिनिधि किसी ना किसी राजनीतिक दल से जुड़े हुए थे जिसके कारण निजी स्वार्थ में वसीभूत होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं कर पा रहे थे।इन्ही सब कारणों से त्रस्त प्रदेश के व्यापारी अपने आपको थका सा महसूस कर रहे थे उसी के परिणाम स्वरुप आज सैकड़ों व्यापारियों ने व्यापारी हित में स्वयं का व्यापार मंडल बनाने का निर्णय लिया।उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल पंजीकृत पूरे प्रदेश के सभी व्यापारी भाइयों के साथ लेकर बिना किसी स्वार्थ में दलगत राजनीति और धर्म जाति से ऊपर उठकर प्रदेश के सभी जिलों के व्यापारी प्रतिनिधियों को साथ लेकर प्रदेश के पूरे व्यापारी समाज के हर समस्या व शासन व प्रशासन के समक्ष रख कर हर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेगा और शीघ्र ही अपने व्यापार मंडल की कार्यकारिणी में सभी जिलों के व्यापारी प्रतिनिधियों को भागीदारी देकर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।आगामी सितंबर माह में सहारनपुर महानगर में विशाल शपथ ग्रहण समारोह होगा।
https://youtu.be/YoXcHLHKb7M
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल पंजीकृत के नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग व प्रदेश प्रभारी नवीन मक्कड़ ने कहा कि काफी समय से व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल व्यापार मंडल के आंड में जबरन धन उगाही करते हैं तथा आए दिन प्रदेश के व्यापारियों को पदों का लालच देकर पदों को बेचने का काम करते हैं और इस बार प्रांतीय चुनाव के नाम पर पूरे प्रदेश में तीन लाख में महानगर अध्यक्ष व 5 लाख में जिलाध्यक्ष व एक लाख में प्रांतीय पदाधिकारी बनाने के लिए रेट तय किए गए हैं। इससे प्रदेश के सभी जोन के व्यापारियों ने इकट्ठा होकर व्यापारी नेता बनवारी लाल के खिलाफ विद्रोह किया और प्रदेश के व्यापारियों से आवाहन किया कि जो व्यापारी नेता प्रदेश के व्यापारियों की ताकत को व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए व्यापारी ताकत को बेचता हो तथा व्यापारियों को तानाशाही तरीके से धमकाता है तथा उनको उनके पदों से हटाने की धमकी देता है और अपने साथियों को अपमानित करने का काम करता है ऐसे व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल को अपने प्रांतीय पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और प्रदेश के व्यापारियों को भी ऐसे व्यापारी विरोधी नेता बनवारी लाल कंछल के व्यापार मंडल को छोड़ देना चाहिए।इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग व्यापम देश प्रभारी नवीन मक्कड़ ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर हमारा संबंध सुप्त व्यापार मंडल (पंजीकृत) से रहेगा जिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किरण तिवारी हैं।इस अवसर पर सुप्त व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी राजबाबू रस्तोगी,राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवेंद्र प्रसाद द्विवेदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रेम नाथ शुक्ला,राष्ट्रीय महासचिव सुशील कांत शर्मा,प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू पांडे और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।