Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshहज प्रतीक्षा सूची के 541 आवेदकों का चयन

हज प्रतीक्षा सूची के 541 आवेदकों का चयन

लखनऊ।
मुकद्दस हज यात्रा आरम्भ होने में दो सप्ताह का समय शेष रह गया है। 14 जुलाई को हज यात्रा की पहली उड़ान हज यात्रियों को लेकर मदीने के लिए रवाना होगी। प्रदेश के हज यात्री लखनऊ के अलावा वाराणसी और दिल्ली से रवाना होते हैं। लखनऊ और दिल्ली से हज यात्रियों की उड़ानों का सिलसिला 14 जुलाई को आरम्भ होगा, जबकि वाराणसी से हज यात्रियों की पहली उड़ान 20 जुलाई को रवाना होगी। लखनऊ से 14 जुलाई से शुरू होने वाला उड़ानों का सिलसिला 29 जुलाई तक जारी रहेगा, जबकि दिल्ली से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों का काफिला 14 जुलाई से 28 जुलाई तक रवाना होगा। प्रदेश के सभी हज यात्री लखनऊ, वाराणसी और दिल्ली से उड़ानों के जरिए सीधे मदीने पहुंचेंगे।
हज हाउस में प्रशिक्षण व टीकाकरण कल
राजधानी लखनऊ से हज यात्रा के लिए चयनित हज यात्रियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण व टीकाकरण शिविर सोमवार को आयोजित होगा। कानपुर रोड के सरोजनी नगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में सुबह 10 बजे से प्रशिक्षण व टीकाकरण शिविर आरम्भ होगा। राज्य हज समिति के सचिव विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हज प्रशिक्षण व टीकाकरण शिविर का आरम्भ प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण व दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा करेंगे।
प्रतीक्षा सूची के 541 आवेदकों का चयन
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने प्रतीक्षा सूची के 541 आवेदकों को हज यात्रा के लिए चयनित कर लिया है। प्रतीक्षा सूची के 3558 से 4686 तक के आवेदकों का चयन कर लिया गया है। प्रतीक्षा सूची के चयनित सभी आवेदकों को अपनी कैटेगरी के अनुसार हज यात्रा की रकम 5 जुलाई तक हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई के खाते में जमा कर अंतर्राष्टï्रीय पासपोर्ट, पे-इन-स्लिप, मेडिकल स्क्रीनिंग फिटनेस सर्टिफिकेट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज राज्य हज समिति में जमा करना है। हज यात्रा की रकम हज कमेटी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुम्बई के खाता संख्या 32175020010 स्नश्वश्व ञ्जङ्घक्कश्व-२५ तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 318702010406009 (॥ड्डद्भ ्रद्वशह्वठ्ठह्ल ्रष्ष्शह्वठ्ठह्ल) में 5 जुलाई तक जमा की सकती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular