JOIN US-9918956492———————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े——————————————-
यूपी राज्यपाल राम नाईक ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
राजधानी लखनऊ में अमीनाबाद के झंडे वाला पार्क में स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने राज्यपाल राम नाईक पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आज के समय में भी प्रासंगिक बताते हुए उनसे देश के युवाओं को प्रेरणा लेने के लिए कहा। इस मौके पर उनके साथ यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य,कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन भी मौजूद रहे।


स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर पूरे देश सहित प्रदेश में स्वामी जी के विचारों और कार्यों को याद किया जा रहा है।इसी मौके पर आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है।आज राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद स्थित झंडेवाला पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर राज्यपाल राम नाईक माल्यार्पण करने पहुंचे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कानून मंत्री बृजेश पाठक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन भी मौजूद रहे।
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद यूपी राज्यपाल राम नाईक ने बताया की 1893 में जब देश गुलामी की जंजीरों में बुरी तरह जकड़ा हुआ था। उस समय देश और समाज को स्वामी विवेकानंद के रूप में एक महान समाज सुधारक मिला। जिन्होंने अमेरिका में हुए सर्व धर्म सम्मेलन में भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया के सामने रखा। उस समय दुनिया ने भारतीय संस्कृति के बारे में जाना और समझा।
राज्यपाल राम नाईक ने बताया की स्वामी जी मात्र 30 साल की उम्र में ही शिकागो में हुए सर्व धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर एक बड़ी पहचान दिलाई। यही कारण है की स्वामी जी के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि स्वामी जी द्वारा बताए गए विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके विचारों को अपने अपनी दिनचर्या में शामिल कर देश का प्रत्येक युवा देश को उन्नति के मार्ग पर ले जा सकता है।
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





