Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeस्कूल में पढ़ाई की जगह शिक्षिका छात्रों से लगावा रही झाड़ू

स्कूल में पढ़ाई की जगह शिक्षिका छात्रों से लगावा रही झाड़ू

लखनऊ। एक तरफ जहां प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी” खूब बढ़ो खूब बढ़ो ” अभियान के तहत बच्चों के सपने को सकार करने में लगे है। तो वहीं दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालय में छात्रों  को पढ़ाने की जगह झाडू लगावाई जा रही।

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं से विद्यालय प्रांगण में झाड़ू लगवाने का मामला सामने आया आया।प्राथमिक विद्यालयो की स्थित बद से बत्तर देखने को मिल रही है। अभिभावक अपने बच्चे के उज्वल भविष्य की कामना के साथ विद्यालय भेजते है लेकिन उन्हें क्या मालूम उनके बच्चे विद्यालय में पढ़ाई की जगह साफ-सफाई करते होंगे ।

राजधानी के अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों की यही स्थित है।जहाँ पढ़ाई के स्थान पर सफाई की पाठशाला पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वही बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा की बच्चों के साथ अगर ऐसा किसी विद्यालय में कराया जा रहा है तो उसपर उचित कार्यवाही की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular