स्कूली बच्चों को बताए योग के फायदे
मोहनलालगंज। नगराम के हरदोईया में स्थित एक कॉलेज में बच्चों को योग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पतंजलि योग केन्द्र गंगागंज की टीम ने एक योग शिविर का आयोजन किया जिसमे बच्चों को योग के कई आसन करवाये गए था उनके बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। तथा योग को दैनिक जीवम में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

नगराम के शानिवार हरदोईया स्तिथ सीपीएल इंटर कालेज में पतंजलि योग केंद्र गंगागंज की टीम द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें टीम के सदस्य नागेश वर्मा, ,रवींद्र नाथ, राम फेर , अनिलंकुमार , राम कुमार पांडेय, राम आरती अवस्थी की देख रेख में बच्चों को योग के महत्व को बताया गया तथा निरोगी बनाने के लिए किए जाने वाले विभिन्न योग आसन करवाये गए। टीम के सदस्य नागेश वर्मा ने बच्चो को गर्दन ,आंख, ,कंधे , कमर के रोगों से बचने के लिए किए जाने वाले विभिन्न आसनों को करवाया। जिसमे अनुलोम-विलोम, कपाल-भांति, बहागी उदगीत, ध्यान मंडूक, नौकासन, हलकान आदि योग आसनों की भी जानकारी दी साथ ही योग को अपने दैनिक जीवन मे अपनाने की सलाह दी।





