जौनपुर नगर थाना कोतवाली के अंतर्गत मोहल्ला ढालगर टोला वार्ड न0 33 में आजकल कुछ निहित स्वार्थ वश सोशल मीडिया पर पुराने इंप्लायमेंट एक्सचेंज के सामने वाली गली ढालगर टोला में सफाई व्यवस्था खराब होने की बात अवांछित तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है। जिससे सभासद अलमास सिद्दीक़ी और नगर पालिका परिषद जौनपुर की छवि धूमिल हो रही है।

जबकि नगर पालिका चुनाव पश्चात से ही पालिका द्वारा सफाई कार्य में सुधार लाया गया है। और मोहल्लावासी सभासद के कार्यों से काफ़ी ख़ुश व सहमत रहते हैं। और स्थानीय सभासद अलमास सिद्दीक़ी वार्ड न0 33 मोहल्लावासियों के संपर्क में हमेशा रहते हैं जिससे कूड़ा निस्तारण आदि किसी कार्य में विलंब होने पर उनके द्वारा समाधान करा दिया जाता है।
इसी सम्बन्ध में मोहल्लावासी नान्हू भाई यामीन नें अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को शिकायत पत्र देकर अवांछित तत्वों पर कठोर कार्यवाही करने की माँग की है। ताकि आगे किसी की फ़र्ज़ी शोहरत पाने के लिए छवि को धूमिल ना कर सके।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





