SATEESH SANGAM ----------------------- सिविल हॉस्पिटल में नर्सों को मिला कुत्ता भगाने का आदेश
श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय के निदेशक हिम्मत सिंह दानू ने नर्सों को कुत्ता भगाने के आदेश दिया जिसके बाद सिविल की नर्सों में भारी आक्रोश देखने को मिला|

लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में नर्सों को मिले कुत्ते भगाने के आदेश के बाद जहां पूरे राजधानी में हास्पिटल सुर्खियों पर बना हुआ है। वही सिविल निर्देशक के विरोध में सिविल अस्पताल की नर्सों ने सीएमएस से मिलकर अपनी नाराज़गी जताई जिसके बाद सीएमएस ए के सिंह ने निदेशक द्वारा जारी किये गए आदेश में त्रुटि मानते हुए उसे निरस्त कर दिया। जिसके बाद नया आदेश जारी करते हुए, अब नर्सों के बजाए गार्डों को कुत्ता भगाने का आदेश दिया है।
आप को बता दे कि लोहिया अस्पताल में कुत्ते द्वारा महिला का शव नोच खाने के बाद जिस तरह कड़ी कार्रवाई प्रशासन ने की उसके बाद से सभी अस्पतालों में खौफ देखने को मिल रहा है।
नर्स उमा सिंह के नेतृत्व में पाँच नरसों का प्रतिनिधि मंडल सीएमएस ए के सिंह से मिलने पहुंचे और अपनी नाराज़गी व्यक्त की वही आदेश में त्रुटि मानते हुए सीएमएस ए के सिंह ने जारी किये गए आदेश को निरस्त कर दिया ।
सिविल की नर्स उमा सिंह ने बताया कि निदेशक दानू सिंह ने यह आदेश जारी किया है जो की गलत है उन्होने कहा हमलोग इंटर पास करके 3साल ट्रेनिंग करकर यहां पहुंचे हैं और हमे कुत्ता भगाने को कहा जा रहा है इसको लेकर हम लोग सीएमएस से मिले जिसके बाद सीएमएस ने आदेश में गलती मानते हुए उसे निरस्त कर दिया है।वही सीएमएस ए के सिंह ने भी गलती स्वीकारते हुए दिये गए आदेश को निरस्त करने की बात कही।
https://www.youtube.com/watch?v=kMFCjzj29nE&t=1s





