Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeसांसद हेमा मालिनी ने वृंदावन में डाकघर पासपोर्ट केंद्र का शुभारंभ किया

सांसद हेमा मालिनी ने वृंदावन में डाकघर पासपोर्ट केंद्र का शुभारंभ किया

मथुरा। वृन्दावन मैं भारतीय जनता पार्टी से सांसद सिने अभिनेता हेमा मालिनी ने वृंदावन में डाकघर पासपोर्ट केंद्र का शुभारंभ किया और अब आपको अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद के चक्कर नहीं काटने पडेंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संचार मंत्री सुषमा स्वराज के प्रयासों से इतनी जल्दी ये सेवा वृंदावन ब्रजवासियों को मिलने जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने नवीन कार्यालय का पहला पासपोर्ट आवेदक बालिका सिकन्दरा आगरा निवासी शुभ मुदगल की पुत्री विनन्या मुदगल को सौंपा।

मंगलवार को पासपोर्ट सेवा केंद का उद्घाटन किया गया । सांसद हेमा मालिनी ने पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया । पासपोर्ट सेवा केंद्र के वृन्दावन में खुलने से अब मथुरा के लोगों को गाजियाबाद के पासपोर्ट बनवाने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे । केंद्र सरकार के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पहल पर वृन्दावन में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला गया । इससे पहले हेमा मालिनी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया । उद्घाटन के मौके पर सबसे पहला पासपोर्ट सांसद हेमा मालिनी ने एक बच्ची को दिया ।
वृन्दावन में खोले गए पासपोर्ट सेवा केंद में प्रतिदिन 50 आवेदन स्वीकार किये जायेंगे । जिसके बाद पासपोर्ट बनाने के लिए होने वाले 3 स्टेप में से 2 स्टेप इसी केंद्र पर पूरे कर लिए जाएंगे । और तीसरे चरण के लिए पासपोर्ट की प्रक्रिया को गाजियाबाद भेजा जाएगा । जिसके बाद आवेदक का पासपोर्ट उसके घर पोस्ट ऑफिस की सर्विस के जरिये उसके घर भेज दिया जाएगा ।

इस पासपोर्ट सेवा केंद्र के खुलने से मथुरा के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी ।

https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o

शहीद कुरैशी की रिपोर्ट


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular