समेसी को समग्र विकाश योजना गांव में चयनित किये जाने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई
मोहनलालगंज लखनऊ11मार्च नगराम के समेसी गांव को यूपी सरकार द्वारा समग्र विकास योजना के अंतर्गत चयनित किये जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी। वहीं ग्राम सभा समेसी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रैली निकाल कर धन्यवाद दिया।

नगराम के समेसी ग्राम सभा के बीजेपी कार्यकर्ता रत्नेश मौर्या ने बताया कि समेसी गांव को मुख्यमंत्री समग्र विकास योयना के अंर्तगत चयनित किया गया है जिसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और समस्त ग्रामवासियों व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। जिसके उपलक्ष में समेसी ग्राम सभा के बीजेपी कार्यकर्ता अम्बुज त्रिपाठी, शिव कुमार गुप्ता, रंजीत सिंह, जिलापंचायत सदस्य आशीष कुमार व अविनाश बाजपेयी ने समेसी गांव से चौराहे तक रैली निकाल कर लोगो को पार्टी के कार्यों के प्रति जागरूक किया।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





