Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeसमाजवादियों ने रिक्शे में मोटरसाइकिल स्कूटर खींच कर पेट्रोल और डीजल मूल्य...

समाजवादियों ने रिक्शे में मोटरसाइकिल स्कूटर खींच कर पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन

मथुरा। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में भूतेश्वर तिराहा पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रिक्से पर मोटरसाइकिल और स्कूटर रख कर खींचा। और केन्द्र सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओ ने पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक और अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष गुड्डू खान और अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष सिराज खान ने संयुक्त रुप से कहा की महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इस  पर भी पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। भारत देश के प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं पर सरकारी खजाना लुटा रहे हैं। सूबे के मुख्यमंत्री कोरी भाषण बाजी कर जनता को गुमराह करते हैं। केंद्र को पेट्रोल डीजल के दाम घटाने होंगे। नही तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर सैय्यद शाहिद अल्वी,आरिफ कुरैशी, राजेन्द्र माहौर, अशरफ अली मुल्लाजी,बबुआ कुरेशी,मो0शाहिद,जाकिर पहलवान,केशर अली,लाला कुरेशी,अलाउद्दीन,सादिक कुरेशी,नईम कुरैशी, कदीर,कमरुद्दीन मलिक,शाहरुख खान,नाजिम,मुजाहिद,आदि मुख्यरूप से उपस्थित रहे।
जिला प्रभारी शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular