Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeसमस्त विभाग बड़े बकायेदारों की आरसी जारी कर तेज करें वसूली: डीएम

समस्त विभाग बड़े बकायेदारों की आरसी जारी कर तेज करें वसूली: डीएम

कानपुर महानगर। अवैध शराब पर नकेल कसने के लिए अब बार कोट रहेगा।जो प्ले स्टोर से डाउन लोड कर यूपी एक्साइज स्कैनर से चेक किया जा सकेगा। ओवर लोडिंग वाहनों, डग्गामार वाहनों पर प्रभावित कार्यवाही परिवहन विभाग करें। समस्त विभाग बड़े बकायदारों की आर0सी0 जारी कर वसूली तेज करे। उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभगार में कर कलेट्टर सम्बन्धी बैठक में दिये। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध शराब की रोकथाम के लिए निरन्तर छापे मारी करते रहे अवैध शराब की रोकथाम के लिए यू0पी0 एक्साइज बार कोड प्ले स्टोर से  डाउन लोड कर स्कैन कर नकली शराब पहचानी जा सकती है। उन्होंने परिवाहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ओवर लोडिंग वाहनों की सघन चैकिंग अभियान चलाकर करते रहे तथा डग्गामार वाहनों को जप्त कराने जैसी कार्यवाही करते रहे।
जिलाधिकारी ने केस्को के बड़े बकायदारों की सूची बनाकर आर सी जारी की जाये इसके साथ ही  वसूली तेज करे अवैध अभियान चलाकर कटियाबाजो पर कार्यवाही की जाये  तथा लाइन लास वाले क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर उसकी रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी वसूली तेज करे तथा तीन सदस्यीय कमेटी  बनाकर बड़े बकायदारों की  आर सी जारी करते हुए वसूली कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मत्स्य पालन हेतु बड़े तालाब , जलाशय खोदे जाये जिनकी निकलने वाले मिट्टी जो सार्वजनिक कार्य हेतु जैसे चक रोड, सड़क निर्माण, खेलो के मैदान आदि  प्रयोग हेतु किया जाये जिसके लिए शासन का शासनादेश भी जारी किया जा चुका है। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व संजय चौहान, अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति, समस्त चारो तहसीलों के उप जिलाधिकारी, नगर निगम, मण्डी, जल वन विभाग आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular