Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeसपा महिला सभा ने किया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

सपा महिला सभा ने किया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

सपा महिला सभा ने किया रोज अफ्तार पार्टी का आयोजन
– सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव उज़्मा सोलंकी ने आयोजित किया कार्यक्रम
– जाजमऊ डिफेंस कालोनी जाजमऊ स्थित सपा नेत्री के आवास पर हुई अफ्तार पार्टी में लोगों ने की शिरकत
कानपुर महानगर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में महिला सभा प्रदेश सचिव उज्म़ा इकबाल सोलंकी  की अध्यक्षता में जॉर्जमऊ डिफेंस कॉलोनी स्थिति आवास पर रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए महिला सभा प्रदेश सचिव उज्म़ा इकबाल सोलंकी ने बताया कि रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन डिफेंस कॉलोनी आवास पर किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने रोजा अफ्तार पार्टी में शिरकत की रोजेदारों ने रोजा खोलने के बाद परवरदिगार से मुल्क की अमन चैन की दुआ की और कहा कि हमारे कानपुर को बुरी निगाहों से दूर रखना। हमारे कानपुर वासियों पर अल्लाह पाक अपनी रहमत रखना। रोजा अफ्तार पार्टी का विगत कई वर्षों से इसी प्रकार आयोजन किया जाता है। रोजा अफ्तार पार्टी में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने, व्यापारी भाइयों ने, एक साथ बैठकर रोजा खोल। मुख्य रूप से उपस्थित उज्म़ा इकबाल सोलंकी, हाजी हसन सोलंकी, विजेता सक्सेना, अबरार आलम खान, एजाज, इमरान, जीदान, शिप्रा श्रीवास्तव, आकाश, एकलव्य ओमर, प्रदीप सिंह, अखिलेश सिंह, मोहम्मद अकरम, फैज, बिलाल, नादिर, शानू  आदि लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular