Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeसपा नेता मो असलम द्वारा आयोजित रोज़ा इफ्तार में शामिल हुए अभय...

सपा नेता मो असलम द्वारा आयोजित रोज़ा इफ्तार में शामिल हुए अभय सिंह

JOIN US 9918956492——-

सपा नेता मो असलम द्वारा आयोजित रोज़ा इफ्तार में शामिल हुए अभय सिंह

 

अम्बेडकरनगर। रमजान रहमत बरकत व इबादत का महीना है रमजान में जहाँ लोग रोजा रखकर सभी बुराइयो से दूर रहते है वहीँ यह महीना लोगो की मदद करने करने का भी माना जाता है इस महीने में रोजेदारों की खिदमत करना भी पुण्य कार्य है आज मैं खुद को खुशनसीब समझ रहा हूँ की मुझे रोजेदारों की खिदमत करने के साथ ही इतने सारे रोजेदारों के साथ इफ्तार करने का मौका मिला और मैं सभी लोगो से गुजारिश करता हूँ की सभी लोग मेरे हक़ में भी दुआ करे ।
उक्त बाते गोशाईगंज विधानसभा के पूर्व विधायक अभय सिंह ने जनपद के वरिष्ठ सपा नेता जिला सचिव सैय्यद मोहम्मद असलम के आवास ऊचेगाव में आयोजित रोज़ा इफ्तार पार्टी के आयोजन के दौरान कही इस मौके पर विधायक अभय सिंह ने कहाँ की रोजेदार की खिदमत से जहा ईश्वर खुश होता है वही इनकी खिदमत करना पुण्य कार्य है रोज़ा की अहमियत यह है की रोज़ेदार रोज़ा रखकर यह अहसास करता है की भूखे रहने पर गरीबो को कैसा एहसास होता है यही वजह है की रमजान के माह में लोग गरीबो को दान भी करते है उन्होंने कहा की यह महीना केवल रहमत बरकत व इबादत का महीना है इस माह में जहा लोग पूरे माह रोजा रखते है वही सारा दिन केवल इबादत में गुज़ार देते है इस माह से कई इतिहास भी जुड़े हुए है ।इस महीने में रोजेदारों की खिदमत करना भी एक पुण्य कार्य है उन्होंने आयोजक को बधाई देते हुए कहा की मै उनका बहुत ही आभारी हूँ की मुझे रोजेदारों की खिदमत करने का मौका दिया गया और इतने सारे लोगो के साथ रोज़ा खोलने का मौका मिला इसके साथ ही विधायक अभय सिंह ने आये हुए सभी रोजेदारों का स्वागत किया और कहा की आप सभी लोगो ने यहाँ आकर महफ़िल में चार चाँद लगा दिया है रोज़ा इफ्तार पार्टी में सपा जिलाध्यक्ष फैज़ाबाद जयशंकर पाण्डेय मोइज अहमद बंटी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष राजू सिंह सैय्यद फैजान अहमद नीरज सिंह मोहम्मद अफगन सैय्यद मोहम्मद अरशद ब्लॉक प्रमुख मया भूपेन्द्र सिंह बबलू सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular