JOIN US-9918956492———————————————-
सपा नेताओं ने तहसील कार्यालय पर भाजपा सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
मोहनलालगंज।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश मे योगी सरकार की किसान,छात्र, व्यापारी, एवम् महिला विरोधी नीतियों तथा राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाके मे एक सप्ताह पूर्व कई घरो मे बेखौफ डकैतो ने घुस कर लूटपाट कर हत्या किये जाने के विरोध मे तहसील मुख्यालय पर सपा विधायक सहित अन्य सपा नेताओ ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर जन विरोधी नीतियों का विरोध कर बारह सूत्रीय मांग का राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम मोहनलालगंज को सौंपा।

धरने की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला अध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने बताया उत्तर प्रदेश मे भाजपा शासित सरकार की निष्क्रिय रवैया को लेकर राजधानी के ग्रामीण इलाको डकैती बलात्कार हत्या चोरी जैसी घटनाओ की बाढ सी आ गई इसी को लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर तहसील स्तर पर सभी जगहो पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर माननीय राज्य पाल जी को अवगत करा कर भाजपा सरकार को हटा कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाये ।धरने पर मौजूद अमर पाल सिंह,पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सर्वन यादव दर्जनो पदाधिकारी सहित हजारो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट————————
—————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





