सपा ग्रामीण ने पूर्व सांसद की छठवीं पुण्यतिथि पर की गोष्टी
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
सपा नेताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद ब्रज भूषण तिवारी को अर्पित किये श्रद्धा सुमन

कानपुर महानगर।समाजवादी पार्टी ग्रामीण के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी की 6वीं पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बृज भूषण तिवारी का जन्म 13 अक्टूबर 1941 में सिद्धार्थ नगर जिले में हुआ था। तथा डॉक्टर राममनोहर लोहिया के प्रिय शिष्य समाजवादी आंदोलन के अगुवा समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला थे। उनके विचार आज समाजवाद की सबसे बड़ी धरोहर है। समाज में कायम असमानता को दूर करने के लिए वह आजीवन संघर्ष करते रहे हैं। अपने सहज एवं सरल व्यक्तित्व के माध्यम से हर किसी के दिल में अपना एक विशेष स्थान रखते थे। मुख्य रुप से उपस्थित राघवेंद्र सिंह यादव, अबरार आलम खान, कारवां यूथ ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र बजाज मिंटू, मुमताज अहमद, प्रदीप सिंह शंकर, राजू ठाकुर, विजय सिंह, विक्रम परिहार, अहिवरन सिंह, सुरेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





