सपा की जीत पर विधायक ने निगोहा में जश्न मनाया
मोहनलालगंज विधायक ने फूलपुर में जाकर किया था प्रचार

मोहनलालगंज।बुधवार गोरखपुर, व फूलपुर में हुई सपा ही ऐतिहासिक जीत को लेकर लखनऊ जिले के इकलौते विधायक विधानसभा मोहनलालगंज के अम्बरीष पुष्कर देर रात निगोहां कस्बे व इलाके के कई गांव में पहुंचकर अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया। जहां निगोहां कस्बे पहुंचे विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बात गोले पटाखे जलाकर जश्न मनाया व एक दूसरे को मिठाईं खिलाकर जीत की बधाई दी। जहां सपा महकमे में जीत की खुशी देखने को मिली। वही इस मौके पर विधायक अंबरीष पुष्कर ने बताया कि यह जीत बीजेपी के काम न करने का जबाब है। बीजेपी सिर्फ अभी तक काम से लोगो को परेशान ही किया है। लेकिन जनता के हित में कोई भी काम नही किया सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया। आखिर जनता कब तक बर्दास्त करती जिसका जबाब आज जनता ने दे दिया है और आने वाले समय मे सपा की जीत आज के चुनाव से तय हो गयी है। ये जीत जनता की है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





