JOIN US-9918956492——————————————
सत्याग्रह समाज में विभिन्नता को खत्म करने की पहल की तरुण पटेल
देश को गुमराह करने वालो एवं गणतंत्र दिवस के दिन भी सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाने वालो ,झूठ फैलाने वालो,दंगा भड़काने वालो के खिलाफ “सत्याग्रह”का आयोजन आज यहां लखनऊ के जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा के समक्ष उ० प्र० कांग्रेस कमेटी के संघठन मंत्री तरुण पटेल के नेतृत्व में किया गया जिसके तहत एक दिन “मौन व्रत”रहकर समाज विरोधी और देश विरोधी इन ताकतों का पुरजोर विरोध किया गया।

तरुण पटेल के नेतृत्व में लोगो ने “मौन व्रत”रहकर इन विघटनकारी शक्तियों के खिलाफ गांधी जी की पुण्यतिथि के मौके पर सत्याग्रह करते हुए संकल्प लिया गया कि इन समाज व देश विरोधी ताकतों को बेनकाब करना है।
सतीश संगम की रिपोर्ट————————-
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





