संदिग्ध परिस्थितियों में दो ममेरी बहने कपड़े लेने निकली रास्ते से लापता
मोहनलालगंज।निगोहां थाना क्षेत्र के बरगदिया खेडा गांव की रहने वाली दो ममेरी बहने गाँव से साइकिल से बछरावां के लिए कपड़े लेने निकली थी जो संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी।

देर रात तक वापस न आने पर परिवारीजनों ने निगोहां थाने पर बेटियों के लापता होने की शिकायत की है। पुलिस युवतियों की तलाश में कई जगहों पर पूंछतांछ कर रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार निगोहा थाना क्षेत्र के बरगदिया खेडा गांव की रहने वाली ब्रजकुमारी ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी बेटी रेखा (20)जो अपनी ममेरी बहन शकुंतला (19) के साथ साइकिल से जनपद रायबरेली के बछरावां में कपड़े लेने की बात कहकर घर से निकली थी किन्तु देर रात तक वापस नही लौटी।जिसके बाद वह इधर -उधर नाते रिस्तेदारों के यहा काफी तलाश की पर दोनो का कहीं कुछ पता नही चल सका।वहीं गुरुवार को पीड़िता ने निगोहां थाने में पहुंचकर मामले की तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदा युवतियों की फ़ोटो मंगवाई और तलाश शुरू कर दी।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
—————————————————————————————————————–
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





