Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeUncategorizedश्रीदेवी का पार्थिव शरीर इस समय तक भारत पहुंचने की उम्मीद

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर इस समय तक भारत पहुंचने की उम्मीद

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की देर रात शनिवार को हार्ट अटैक से 54 साल की उम्र में मौत हो गई। उन्होंने दुबई से 120 किलोमीटर दूर रास अल खैला में अपनी आखिरी सांस ली। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई हैं जिसमें श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेने एम्बुलेंस मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गई हैं।

UPDATES

 खबर मिल रही है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दोपहर के बाद दुबई से मुंबई लाया जाएगा। उनकी आखिरी झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर लोगों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

 श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज मुंबई के वीले पार्ले क्रिमेटोरियम में होगा।

 उनकी आखिरी ख्वाहिश के मुताबिक, विदाई में इस्तेमाल होने वाली हर चीज सफेद रंग की होगी। दरअसल, मुंबई में श्रीदेवी की आखिरी विदाई के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। वे अपने परिवार वालों और करीबियों से कहती थीं कि मेरी आखिरी वक्त में सबकुछ सफेद हो। यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रखा जा रहा है। घर के पर्दे सफेद रंग के कर दिए गए हैं। फूल भी सफेद मंगाए गए हैं।

 सूत्रों के मुताबिक पार्थिव शरीर शाम 6 बजे तक आने की संभावना हैं।

PunjabKesari

श्रीदेवी एक्टर मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने दुबई गई हुई थी। 20 तारीख को शादी खत्म होने के बाद सारी फैमिलीज वापिस आ गई थी लेकिन श्रीदेवी, बोनी कपूर और खुशी कपूर वहां शॉपिंग के लिए रुक गए थे। उनकी मौत के वक्त श्रीदेवी के साथ उनके पति बॉनी कपूर और बेटी खुशी भी दुबई में मौजूद थे। रात 12 बजे संजय दुबई से मुंबई लौट आए, लेकिन मुंबई पहुंचते ही उन्हें श्रीदेवी के निधन की खबर मिली। इस पर उन्होंने फिर से दुबई की फ्लाइट पकड़ ली।

बता दें कि चार दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में अहम रोल निभाया था। इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश मूवी में कमबैक कर उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी। श्रीदेवी के साथ खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्मों के नाम भी जुड़े हैं। इसके अलावा हिम्मतवाला, तोहफा, नगीना, औलाद, हीर रांझा, रूप की रानी चोरों का राजा, लाडला, जुदाई जैसी यादगार फिल्मों में भी अभिनय दिखाया। 13 अगस्त 1965 को तमिलनाडु के शिवकासी में पैदा हुईं। बचपन से ही उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी। चार साल की उम्र में 1967 में श्रीदेवी ने तमिल फिल्म मुरुगा में बतौर चाइल्ड एक्टर अपना अभिनय दिखाया। इसके बाद 1975 में बॉलीवुड फिल्म जूली में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया।

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular