Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeशौचालय तुम बनवाओ मजदूरी हम कर देंगे : अजयदीप सिंह

शौचालय तुम बनवाओ मजदूरी हम कर देंगे : अजयदीप सिंह

join us-9918956492——————————————
शौचालय तुम बनवाओ मज़दूरी हम कर देंगे : अजयदीप सिंह।
जो लोग हमारी भावनाओं को समझते है उनके लिए हम  फावडा भी चला सकते है :डीएम
बहराइच आज जनपद में लोगों को को जागरूक करने तथा किसानों को अच्छी खेती करने की सलाह देने के उद्देश्य से विकास खण्ड चित्तौरा के धरसवाँ ग्राम में सेव टुमारो फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया इस मेले में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िलाधिकारी अजयदीप सिंह ने शिरकत की कार्यक्रम का संचालन विशेश्वर सिंह मौर्य ने किया इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए ज़िलाधिकारी अजयदीप सिंह ने कहा अपने बच्चों  को समस्त टीकाकरण ज़रूर करवाएं,बच्चों को शिक्षा बहुत ज़रूरी है इसलिए कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नही रहना चाहिए।
ग्राम में शौचालय की समीक्षा के दौरान डीएम ने लोगों से हाथ उठवाकर पूछा कि कितने आदमी अपने पैसो से शौचालय बनवा सकते है।जिसपर कुसुम नाम की महिला ने एक माह के अन्दर अपने पैसों से शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया उसके इस प्रयास से खुश होकर डीएम ने उस महिला को माला पहनवाकर सम्मान किया।इसी दौरान तुलसी नाम के व्यक्ति ने मज़दूर न होने की बात कहकर एक माह बाद बनवाने की बात कही जिसपर डीएम ने कहा शौचालय तुम बनवाओ मज़दूरी हम कर देंगे जो लोग हमारी भावनाओं को समझ सकते है उनके लिये हम फावडा भी चला सकते है।
श्री सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिया कि14 तक सभी आ आवासों की छत पड़ जानी चाहिए।ग्राम में और आवश्यकता को देखते हुए डीएम ने तीन दिन के अन्दर सौ शौचालय का और पैसा भेजे जाने की बात कही।इस गांव के प्रधान की मृत्यु हो जाने के कारण डीएम ने तीन ग्राम पंचायत सदस्यों की समिति बनाकर काम किये जाने का निर्देश दिया।इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी,डीपीओ,डीएसओ,डीपीएम,एसडीएम सदर, डीसी मनरेगा, बीईओ चित्तौरा अजय द्विवेदी,हनुमान प्रसाद शर्मा, सदस्य ज़िला पंचायत शमेन्द्र सिंह, विशेश्वर सिंह,विद्या विलास पाठक, पूर्व माध्यमिक शिक्षका, अमिता श्रीवास्तव, शालिनी द्विवेदी, अर्चना सिंह,अमिता,जयदेवी सहित भारी संख्या में ग्रामीण तथा सेव टुमारो फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
अतहर मेहदी की रिपोर्ट———————————–
—————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular