Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeशोआ फातिमा स्कूल में दिखी लखनऊ की सुंदरता

शोआ फातिमा स्कूल में दिखी लखनऊ की सुंदरता

शोआ फ़ातिमा स्कूल में दिखी लखनऊ की सुंदरता

लखनऊ प्रदेश की राजधानी के साथ ही कला की भी राजधानी है,इसी कला कृति को फ़ातिमा स्कूल के बच्चों तथा अभिभावकों ने प्रदर्शनी के जरिये दिखाया। प्रदर्शनी में राजधानी की धरोहर समेत अन्य कला कृति को इस तरह सजाया जैसे मानो सुंदरता की कृति इसी प्रदर्शनी में समा गयी हो।
राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित शोआ फ़ातिमा पब्लिक गर्ल्स कॉलेज में सोमवार को कलाकृति प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में राजधानी की प्रत्येक धरोहर के साथ ही पर्यटन स्थल को बच्चों ने कलाकृतियों के जरिए से दर्शाया गया। विद्यार्थियों के साथ साथ प्रदर्शनी में बच्चों के अभिभावकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रदर्शनी का शुभारम्भ आर्ट एवं क्राफ्ट कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया प्रदर्शनी में जर्मनी से आरिफ नक़वी ने बच्चों के द्वारा बनाई गयी कलाकृतियों की प्रशंसा की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मुमताज डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अब्बुद सलाम सिद्द्की एवं इंजीनियर करार जैदी शामिल हुए।
प्रथम पुरुस्कार कक्षा आठ के विद्यार्थियों को दिया गया जिन्होंने लखनऊ मेट्रो का प्रदर्शन किया ,द्व्द्तीय पुरुस्कार हुसैनाबाद की आकृति बनाने वाले कक्षा सात के छात्रों को दिया गया,तृतीय पुरस्कार चिकन की कारीगरी की कलाकृति के माध्यम से दिखाने वाले कक्षा तीन के छात्रों को दिया गया।

आर्ट साइंस एवं क्राफ्ट की इस प्रदर्शनी की खास बात यह है कि संघ के बच्चो के द्वारा बनाई गई आकृतिओं की फोटो जर्मनी में प्रदर्शनी के दौरान प्रदर्शित की जाती है जिसका कैलेंडर जारी किया जाता है आज प्रदर्शनी के अवसर पर पूर्व वर्ष की प्रदर्शनी की चुनी गई फोटो का कैलेंडर का विमोचन किया गया।
——————————————————————————————————————–
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular