शाहपुर चौकी प्रभारी ने जनपद वासियों को होली की शुभकामनाए दी |परसपुर । चौकी प्रभारी सुदामा सिंह यादव ने आपसी प्रेम सद्भाव तथा भाईचारे के प्रतीक रंगों के त्योहार होली के पर्व पर सभी जनपद वासियों को शुभ कामनाए दी है। जनपद वासियों के नाम प्रसारित अपने शुभ कामना संदेश में श्री सुदामा सिंह यादव जी ने कहा है कि प्रति वर्ष यह त्योहार हमारे बीच आपसी प्रेम व भाई चारे को मजबूत बनाने का संदेश लेकर आता है।

अतः हम सभी अपने गिले शिकवे भुलाकर हसी खुशी के साथ इस त्योहार को मिलजुल कर मनाये। श्री यादव ने कहा है कि विभिन्न संस्कृतियों, धर्म, मतो एवं भाषाओं की विविधताओं को अपने कलेवर में समेटे हमारा देश फूलों की उस माला के समान है जिसमे विभिन्न रंग एवं सुगन्ध के फूल अपने रंगों व सुगन्ध से आदि काल से पूरी दुनिया को एकता व भाई चारे का संदेश देते रहे हे। अपनी इस प्राचाीन परम्परा को बनाये रखते हुये सभी लोग इस पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाये और कोई भी ऐसा कार्य न करें जो दूसरों को अप्रिय लगे। रगों का प्रयोग बिना मर्जी के किसी के ऊपर न किया जाये। मादक पदार्थो से दूर रहकर होली का त्योहार रंग व गुलाल लगाकर गले मिलकर मनायें और इस त्योंहार की गरिमा एवं सार्थकता को बनाये रखे |





