शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद लगाया छेड़छाड़ का आरोप
मोहनलालगंज लखनऊ।निगोहा में शराब पीने के बाद उपजे विवाद के बाद शराबी ने बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर बुजुर्ग पर निगोहा थाने पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।

जिसके बाद गांव के लोगो ने शराबी की इस करतूत का विरोध किया तो उसने ग्रामीणो को भी फ़साने की धमकी दी जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।निगोहा के रहने वाले राजेन्द्र तिवारी ने शनिवार की दोपहर एक गांव के रहने वाले किसान के साथ उसके टीयूबेल पर बैठकर शराब पी इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद राजेन्द्र अपने घर चले आये। इसी के कुछ देर बाद किसान ने शोर शुरू कर दिया कि निगोहा के राजेन्द्र ने उनकी 11 साल की बेटी से छेड़छाड़ की इसकी जानकारी होने पर आरोपी का बेटा किसान से बात करने गया तो किसान का परिवार मारपीट पर आमादा हो गया।वही इसकी जानकारी ग्रामीणो को हुई तो ग्रामीण भी किसान को समझाने गये पर किसान ने एक न सुनी और रविवार रात किसान की पत्नी ने निगोहा थाने जाकर बुजुर्ग राजेन्द्र के ख़िलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट





