वीर बजरंगी की विशाल शोभायात्रा निकली
मोहनलालगंज कस्बे में वीर बजरंगी सहित अन्य देवी-देवताओ की झाकियाँ सजी विशाल शोभायात्रा निकली

मोहनलालगंज।मोहनलालगंज कस्बे में ज्येठ माह के प्रथम बङे मगंलवार पर हाथी,घोङो ,ऊटो व बैंड बाजे के साथ वीर बजंरगी सहित अन्य देवी-देवताओ की विशाल रथ व शोभायात्रा निकली।वही शोभयात्रा में आगे -आगे हाथो में तिरंगा झन्डा लेकर चल रहे युवाओ का जोश देखते बन रहा था।विकासखन्ड कार्यालय से निकली रथ व शोभायात्रा मोहनलालगंज कस्बे में आकर समाप्त हुयी।इस बीच शोभायात्रा में तमाम झाकियाँ लोगो के आकर्षण का केन्द्र रही तो वही देवी देवताओ का रूप धरे कलाकारो ने डीजे पर बज रहे भक्ति गीतो पर नृत्य कर लोगो का मन मोह लिया।वही शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से मोहनलालगंज सीओ आर के शुक्ला व इस्पेक्टंर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा एक कम्पनी पीएचसी व भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।गोसाईगंज तिराहे पर शोभायात्रा के समापन के बाद आयोजित विशाल भन्डारे में दूर-दराज के गाँवो से आये हजारो लोगो ने पूङी सब्जी व बूँदी का प्रसाद ग्रहण किया।वीर बजरगी की विशाल शोभायात्रा का आयोजन वीरेन्द्र पान्डे व गौरव पान्डे ने किया।वही भन्डारे में प्रसाद ग्रहण कराने वालो में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बागेश्वर द्विवेदी,अनिल त्रिपाठी,ललित शुक्ला,अशोक तिवारी,सुजीत पान्डे सहित अन्य प्रमुख लोग रहे।वही कस्व में पत्रकारो द्वारा आयोजित विशाल भन्डारे में विधायक अम्ब्रीश पुष्कर, एसडीएम सन्तोष कुमार सिहं,तहसीलदार शम्भू शरण,सीओ आर के शुक्ला,इस्पेक्टंर धीरेन्द्र प्रताप शुक्ला,डाँ०मनीष अवस्थी,पूर्व प्रधान सुजीत पान्डे सहित अन्य विशिष्ट जनो ने पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





