JOIN US-9918956492——————————————————
आजमगढ़। 69वें गणतन्त्र दिवस के पावन पर्व पर ब्रम्हस्थान स्थित रामशकल चौहान आवास के सामने गांधी आश्रम के प्रांगण में हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष एवं संयोजक हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी विरेन्द्र सिंह द्वारा झण्डारोहण कर राष्ट्रगान किया गया।

गणतन्त्र दिवस को सम्बोधित करते हुए हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष व संयोजक हरिवंश मिश्रा ने कहा कि आज ही के दिन सबको समान अधिकार देने के लिए 1950 में भारतीय संविधान को आखिरी प्रारूप की मंजूरी दी गयी थी। संविधान के लागू होते ही देश में रहने वाले सभी देशवासियों को एक समान अधिकार दिये गये। खास बात यह है कि संविधान में आखिरी प्रारूप देने के लिए संविधान सभा की भी स्थापना की गयी थी। जिसने 2 साल के ज्यादा की मेहनत करने के बाद तैयार किया जो पूरे विश्व में सबसे अलग है।
इसी क्रम में तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर नरौली स्थित तिरंगा चौराहे पर पहुंचकर राष्ट्रगीत गाकर सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनोज सिंह, रामशकल चौहान, परिक्षित सिंह, हलधर दूबे, गुलाब मद्धेशिया, विपिन राय, विकास सिंह, रोहित, सूर्य प्रकाश यादव, सौरभ आदि लोग उपस्थित रहे।
—————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





