MINNATULLAH—————-
विभिन्न क्षेत्रो में जनपद का मान बढ़ाने वालो को दिया गया शाने अवध सम्मान

अम्बेडकरनगर।मीडिया के क्षेत्र में जनपद का नाम रौशन करने वाले अखिलेश मिश्रा, विशाल पाण्डेय, अजीत सिंह, घनश्याम भारतीय, प्रदीप मौर्य, नूर आलम को सम्मानित किया गया जबकि टाण्डा बार एसोसिएशन की शोभा बढ़ाने के साथ सामाजिक कार्य करने के लिए अध्यक्ष महेंद्र श्रीवस्तव व महामंत्री दिलीप मांझी को भी सम्मानित किया गया और साथ ही साथ सुल्तानपुर के वरिष्ठ समाजसेवी सरदार बलदेव सिंह को भी सम्मानित किया गया। हाल ही में शिक्षा के क्षेत्र में नाम रौशन करने वाले दिव्यांशु पटेल व धर्मवीर के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया हालांकि सम्मानित कार्यक्रम में अन्य लोगों का भी नाम था लेकिन वह कतिपय कारणों से समारोह स्थल तक पहुंच नहीं सके थे। सभी सम्मानित हस्तियों को सिख समुदाय का पवित्री अंगवस्त्र (सिरोपा) पहनाने के साथ स्मृतिचिन्ह भी भेंट किया गया।कार्यक्रम के अंत में पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार प्रकार किया तथा श्री बग्गा द्वारा अन्न बचाने के लिए दिए गए नारे “उतना ही लो थाली में-व्यर्थ ना जाये थाली में” को अपने जीवन मे उतारने की अपील किया।






