Monday, April 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeविभागाध्यक्ष पर लगाया तानाशाही का आरोप,जमकर हुई नारेबाजी,जड़े ताले

विभागाध्यक्ष पर लगाया तानाशाही का आरोप,जमकर हुई नारेबाजी,जड़े ताले

विभागाध्यक्ष पर लगाया तानाशाही का आरोप,जमकर हुई नारेबाजी,जड़े तालेगोरखपुर।दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप बिल्डिंग स्थित वाणिज्य संकाय पर एमबीए व बीबीए के छात्रों द्वारा गेट पर तालाबंदी कर जमकर नारेबाजी की गई।एमबीए व बी बी ए के छात्रों ने अपने विभागाध्यक्ष के डिग्री पर सवाल उठाते हुए गोपीनाथ दीक्षित डिपार्टमेंट ऑफ हेड के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे।छात्रों ने तानाशाही का भी आरोप लगाया है।


विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र दीपक,अष्टभुजा पाठक व शिवशंकर गौड़ ने बताया कि  हमारे विभागाध्यक्ष प्रो0 दीक्षित हम छात्रों को बिना बात के परेशान कर रहे हैं जैसे हमारी उनसे कोई व्यक्तिगत दुश्मनी हो।पिछले साल तक 70% रिजल्ट इस विभाग का बनता था पर इस बार 44 मे से मात्र 32 लड़के पास हुए।आखिर ऐसा क्यों??इससे पता चलता है कि प्रो0 दीक्षित पढ़ कर नही दिल्ली के चोर बाजार से डिग्री खरीद कर लाए है।वो बिना मतलब छात्रों को प्रताड़ित कर रहे।वही उन्होंने हम छात्रों को धमकी दे रखी है कि यदि किसी ने आवाज उठाई तो उसे छात्र से पूर्व छात्र बना दिया जाएगा।छात्रों ने विरोध स्वरूप मुख्य गेट पर ताला बंद कर किसी भी कर्मचारी या छात्र को नव विश्वविद्यालय परिसर के अंदर जाने नहीं दे रहे हैं न ही बाहर आने दे रहे है तथा विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट 


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular