लखनऊ। बढ़ती महंगाई, कानून-व्यवस्था और वेरोजगारी को लेकर युवा राष्ट्रीय लोकदल ने सरकार के खिलाफ विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने बैरी कटिंग करके बीजेपी मुख्यालय से पहले ही रोक लिया।

रालोद प्रदेश कार्यालय से विधान सभा का घेराव करने जा रहे कार्यकर्तओं को पुलिस और आरपीएफ ने भाजपा कार्यालय के पास ही रोक लिया हालाकि सफल न होने पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
युवा रालोद प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने बताया की ये प्रदर्शन सत्ता सरकार की नाकामियों, रोजगार व सुरक्षा व्यवस्था के ध्वस्त साबित होने का का प्रमाण है। सरकार सत्ता में तो ज़रूर है लेकिन सत्ता जैसा एक भी कार्य व विकास कुछ भी नही। ये सरकार सिर्फ जुमलेबाज़ों की सरकार है। इसलिए आज युवा नेताओ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूका है और केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के बाद जैसे नरेबाज़िया जमकर की है ।





