Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshवादों का निस्तारण कर वसूला गया अर्थदण्ड

वादों का निस्तारण कर वसूला गया अर्थदण्ड

वादों का निस्तारण कर वसूला गया अर्थदण्ड

बाराबंकी। राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत में विभिन्न विभागों एवं सिविल कोर्ट के समस्त न्यायालयों द्वारा समग्र रूप से कुल 22044 मामलों का निस्तारण कर कुल रुपये 34985586.00 अर्थदण्ड एवं प्रतिकर के रूप में जमा कराया गया। उक्त निस्तारित मामलों में सिविल कोर्ट बाराबंकी के विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल-1593 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 22913087.00 धनराशि अर्थदण्ड एवं प्रतिकर के रूप में एवं प्री-लेटिगेशन के 20451 मामलों का निस्तारण करते हुए 15853869.00 धनराशि वसूल किया गया। जिला जज द्वारा कुल पांच वादों का निस्तारण किया जिसमें से मोटर दुर्घटना प्रतिकर के तीन वादों का निस्तारण किया गया। विभिन्न अपर जिला एवं सत्र न्यायालयों द्वारा कुल-64 मुकदमों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल-46 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया तथा 06 जोड़ों को जनपद न्यायाधीश की मौजूदगी में माला पहनाकर उन्हें एक साथ बिदा किया गया। न्यायिक दण्डाधिकारियों द्वारा कुल-1449 मामलों को निस्तारित करते हुए धनराशि रू0- 195580.00 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किया गया। दीवानी न्यायालयों द्वारा कुल-28 वादों का निस्तारण करते हुए कुल जिसमें 20 उत्तराधिकार वादों को निस्तारित करते हुए रू0-15587201.00 के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा-173, विघुत विभाग द्वारा कुल 74 मामलों का निस्तारण एवं चकबन्दी विभाग द्वारा कुल 2501 मामलों का निस्तारण एवं स्थाई लोक अदालत बाराबंकी द्वारा 02 मामले का, नगर पालिका द्वारा 22 मामलों का, विधि बाट माप विभाग द्वारा-6, वाणिज्य कर विभाग द्वारा-474, स्टाम्प आयुक्त कार्यालय द्वारा-12 मामले, दूर संचार विभाग द्वारा-74 मामलों का, जिला उघान विभाग द्वारा-11, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा-03 मामलों का निस्तारण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular