Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeवर्ना योगी आदित्यनाथ मेरी शादी भी नहीं होने देते.............

वर्ना योगी आदित्यनाथ मेरी शादी भी नहीं होने देते………….

पूर्वमुख्यमंत्री ने ली एंटी रोमियो स्क्वैड पर चुटकी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छा हुआ मेरी शादी पहले ही हो गई थी। वर्ना योगी आदित्यनाथ मेरी शादी भी नहीं होने देते। अखिलेश यादव ने शनिवार को एंटी रोमियो स्क्वैड पर तंज कसते हुए लखनऊ में ये बातें कही। आपको बता दें कि योगी आदित्य नाथ के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही एंटी रोमियो स्क्वैड का भी गठन हो गया है। ये स्क्वैड पब्लिक में लड़कियों को छेड़ रहे मनचलों पर कार्रवाई करता है। हालांकि इसके गठन के बाद से ही इसकी आलोचना भी हो रही है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने इस बयान से यूपी सरकार की नीतियों पर चुटकी ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular