Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeवर्तमान समय में युवाओं और छात्रों की दशा सोचनीय होती जा रही...

वर्तमान समय में युवाओं और छात्रों की दशा सोचनीय होती जा रही है:अम्बुज पटेल

लखनऊ। युवा राष्ट्रीय लोकदल उ0प्र0 एवं छात्र रालोद उ0प्र0 के संयुक्त तत्वाधान मंे आज युवाओं, छात्रो तथा बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय को सम्बोधित 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। जिसमें प्रदेष में बेरोजगारों की बढती हुयी संख्या के साथ साथ राजकीय सेवाओं की परीक्षाओं में होने वाली अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं पर जोर दिया गया। इस अवसर युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष अम्बुज पटेल तथा छात्र रालोद उ0प्र0 के अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान के अतिरिक्त अष्विनी प्रताप सिंह, विनीत सिह, अजय मिश्रा, रविन्द्र पटेल, अभिषेक बाजपेई, सुमित सिंह, मुन्ना डीजल, अजय कुमार, शषांक श्रीवास्तव, सूरज सिंह आदि युवा और छात्र रालोद के नेता मौजूद रहे।
ज्ञापन में युवा रालोद उ0प्र0 के अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं और छात्रों की दषा सोचनीय होती जा रही है। षिक्षित युवा वर्ग रोजगार पाने के लिए दर दर की ठोकरे खा रहा है किन्तु सरकारे मूक और बाधिर बनी हुयी है। वर्तमान उ0प्र0 सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण पी0सी0एस0 मुख्य परीक्षा का पेपर लीक हो जाने से सरकार और उसके भ्रष्ट अधिकारियों की पोल खुल गयी है जिससे मेधावी छात्रों को काफी निराषा हाथ लगी है। ऐसी स्थिति में यदि छात्रों/छात्राओं द्वारा जब जब अपनी जायज मांगो को लेकर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगायी जाती है तब तब उन पर पुलिसिया अत्याचार करके सिर्फ लाठियां भांजने का काम किया जाता है।
छात्र रालोद के प्रदेष अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान ने कहा कि प्रदेष सरकार द्वारा छात्रांें का लगातार उत्पीडन किया जा रहा है। जिससे उनमें हताषा और निराषा व्याप्त है।
ज्ञापन में मांग की कि पी0सी0एस0 मुख्य परीक्षा के पेपर लीक होने के पूरे मामले की न्यायिक जांच करायी जाय, परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक सहित केन्द्र पर तैनात अधिकारियों की जांच कराते हुये दोषी पाये जाने पर न्यायोचित कार्यवाही की जाय, गिरफ्तार किये गये छात्र/छात्राओं को अविलम्ब बिना शर्त रिहा किया जाय, पुलिस लाठीचार्ज के दौरान घायलों को उचित मुआवजा दिया जाय तथा छात्र/छात्राओं को परीक्षा निरस्त होने के कारण हुयी टी0ए0डी0ए0 हानि की भरपाई सरकार अपने कोष से उन्हें प्रदान करें।
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular