
मोहनलालगंज में प्रापर्टी डीलर की जमीन की फरमाईश कर अवैध कब्जा हटवाने की प्रकिया से नाराज का कानूनगो जितेन्द्र सिंह ने दहियर गांव के लेखपाल रामस्वरूप से गालीगलौज व अभदृता की थी जिसके बाद लेखपाल ने पूरे मामले की शिकायत अधिकारियों से कर कार्रवाई की माँग की थी, कानूनगो के विरूद्ध कार्रवाई न होने से आहत लेखपाल ने इच्छा मृत्यु की मांग की, जिसके बाद लेखपाल को सदमे के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसका ईलाज चल रहा है। लेखपाल से बदसलूकी से नाराज लेखपाल संघ लखनऊ ने कानूनगो के विरूद्ध कार्रवाई की माँग करते हुए कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया जिसके चलते मंगलवार को तहसील का काम प्रभावित रहा वहीं सासंद के मीडिया प्रभारी मनोज पासवान ने मामले को लेकर डीएम से मुलाकात कर कानूनगो के विरूद्ध कार्रवाई की माँग की जाएगी व पूरे से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। एसडीएम चंदन पटेल के मुताबिक एडीएम ने पूरे मामले की जाँच सौंपी है, जल्द ही जाच रिपोर्ट एडीएम को सौप दी जाएगी।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट





