JOIN US-9918956492——————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————–
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। ईडी द्वारा लालू प्रसाद यादव को एक और झटका दिया गया है। ईडी ने लालू के दामाद राहुल यादव को समन जारी किया है। ईडी जल्द ही राहुल यादव से पूछताछ करेगी।

जानकारी के अनुसार, राहुल यादव ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी को एक करोड़ रुपए दिए थे। राबड़ी देवी ने इन्हीं रुपयों से पटना की विवादित जमीन खरीदी थी। ईडी राहुल यादव से जवाब चाहती है कि उनके पास यह पैसे कहां से आए।
बता दें कि राहुल यादव पूर्व समाजवादी विधायक जितेंद्र यादव के बेटे और लालू प्रसाद यादव की बेटी रागिनी के पति हैं। ईडी ने लालू की बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश पर भी शिकंजा कसा हुआ है।
https://www.youtube.com/watch?v=VRpNjJlLTY0&t=110s
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





